अमरोहा, मार्च 28 -- गजरौला। दुर्गा महोत्सव समिति के संयोजन में स्थानीय बस्ती स्थित मां नवदुर्गा चामुंडा मंदिर में चल रहे दुर्गा महोत्सव के आठवें दिन शुक्रवार को समिति अध्यक्ष विचित्र भाटी की अध्यक्षता में पूजन किया गया। पूजन पुरोहित पंडित योगेश शर्मा ने संपन्न कराया। मां कात्यानी का पूजन मुख्य यजमान रजनीश प्रजापति ने किया। इससे पूर्व कालरा स्टेट के प्रबंधक अंशय कालरा ने फीता काटकर कार्यक्रम की शुरुआत की। कहा कि ऐसे आयोजनों से मन शुद्ध रहता है, तनाव भी कम होता है। उन्होंने बुराई को समाप्त करने का संकल्प लेने पर जोर दिया। वहीं कलाकारों ने भगवान विष्णु, श्रीराम, वीर हनुमान आदि देवी-देवताओं की मनमोहक झांकी प्रस्तुत की। इस दौरान सुमेरचंद, निगम वर्मा, एडवोकेट मनमोहन सिंह सेन, परमजीत सिंह, कुसुम प्रजापति, सौरभ जैन, अशोक चौहान, संजीव कुमार, पूर्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.