नैनीताल, मार्च 9 -- नैनीताल, संवाददाता। राज्य वृक्ष बुरांश के संरक्षण और हिमालयी जैव विविधता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से सोमवार को उत्तराखंड वन विभाग की वन अनुसंधान रेंज गाजा, ज्योलीकोट की ओर से 'बुरांश महोत्सव' के तहत नेचर वॉक आयोजित की गई। कार्यक्रम में कुमाऊं विवि के वानिकी एवं पर्यावरण विज्ञान विभाग के 50 छात्र-छात्राओं और प्राध्यापकों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत में वानिकी एवं पर्यावरण विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. आशीष तिवारी ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों को हिमालयी जैव विविधता को करीब से समझने और राज्य वृक्ष बुरांश के संरक्षण के महत्व को जानने का मौका देते हैं। नेचर वॉक डीएसबी परिसर से शुरू होकर टिफिन टॉप (डोरथी सीट) तक लगभग पांच किलोमीटर के ट्रैक पर आयोजित की गई। इस दौरान डॉ. नंदन मेहरा और डॉ. मैत्री नारायण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.