बागेश्वर, फरवरी 16 -- वलना निवासी दो लोनों ने उनकी जमीन में बांज, काफल तथा बुरांश के पेड़ काटने की शिकायत वन विभाग से की है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। वलना निवासी रमेंश चंद्र जोशी व हिमांशु जोशी ने वन विभाग को सौंपी शिकायत में कहा कि उनकी जमीन में बांज, बुरांश तथा काफल के काफी पेड़ थे। उनकी जमीन से अवैध रूप से पेड़ों कटान हुआ है। इसकी शिकायत उन्होंने क्षेत्र के वन दरौगा से मौखिक रूप से कर दी है। अवैध कटान के बचे खूंटों का वीडियो ह्ववाटएप पर भेजा है। उन्होंने रेंजर से मामले का संज्ञान लेकर कार्रवाई की जांग की है। इधर रेंजर ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी। जांच में भी जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर कार्रवाई होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.