रामगढ़, मई 31 -- सिरका, प्रतिनिधि। बुमरी पंचायत भवन में रविवार को बुमरी पंचायत, ओरला पंचायत, मंझला चुम्बा पंचायत और बड़का चुम्बा पंचायत भाकपा माले कार्यकर्ताओ की संयुक्त बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता लालचंद बेदिया, जयनंदन गोप, रामबृक्ष बेदिया, करण बेदिया, जयवीर हांसदा, छोटेलाल दास, कांति देवी कौशल्या देवी और भुनेस्वर बेदिया ने संयुक्त रूप से किया। बैठक में पंचायतों में संगठन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए चारो पंचायत में जल्द से जल्द ब्रांच कमेटी का गठन करने, प्रत्येक गांव में सक्रिय कार्यकर्ताओ की टीम तैयार करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा जल जंगल जमीन, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ, सड़क, राशन, पेंशन व स्थानीय जनसमस्याओं को लेकर संघर्ष को तेज करने, जनसंपर्क अभियान चलाकर नये लोगों, युवाओं, महिलाओं व मज़दूर किसानों को पार्टी से जोड़ने, पार्...