गुवाहाटी, अप्रैल 8 -- मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच माहेला जयवर्धने ने स्वीकार किया कि राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बल्लेबाजी के सामने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मैच में उनकी टीम बुरी तरह लड़खड़ा गई। राजस्थान के इन दोनों ओपनर्स ने बल्ले से ऐसा कोहराम मचाया कि विपक्षी टीम मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने उनकी शान में कसीदे पढ़ते नजर आए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि गेंदबाजों ने अपनी लाइन और लेंथ का सही इस्तेमाल नहीं किया और यहां तक कि जसप्रीत बुमराह जैसा तेज गेंदबाज भी थोड़ी लेंथ से चूक गया। बारिश से प्रभावित इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 27 रन से हराया। जायसवाल और सूर्यवंशी की तूफानी बल्लेबाजी से राजस्थान रॉयल्स ने निर्धारित 11 ओवरों में तीन विकेट पर 150 बनाए। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.