नई दिल्ली, जून 17 -- धाकड़ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने आखिरकार भारतीय टेस्ट टीम का कप्तान नहीं बनने पर चुप्पी तोड़ी है। बुमराह ने कहा कि उन्होंने वर्कलोड को देखते हुए इंग्लैंड दौरे पर कमान संभालने का ऑफर ठुकरा दिया था। उनके इनकार के बाद भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल को नया कप्तान नियुक्त किया। बुमराह ने 20 जून से इंग्लैंड में शुरू होने जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले कप्तानी नहीं करने के फैसले के बारे में खुलकर बात की है। रोहित शर्मा के सबसे लंबे फॉर्मेट से रिटायर होने के बाद बुमराह ही कप्तान बनने के सबसे बड़े दावेदार थे क्योंकि वह उनके डिप्टी थे। बीसीसीआई ने अब विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत को उपकप्तान बनाया है। 31 वर्षीय बुमराह ने स्काई स्पोर्ट्स से कहा, "रोहित और विराट के आईपीएल के दौरान रिटायर होन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.