नई दिल्ली, अक्टूबर 18 -- भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने हाल ही में न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की वनडे और टेस्ट टीम की घोषणा की। तेज गेंदबाज आकाश दीप और अंशुल कंबोज की भारतीय टीम में वापसी हो गई जबकि सिलेक्टर्स ने धाकड़ पेसर मोहम्मद शमी को एक बार नजरअंदाज कर दिया। 36 वर्षीय शमी लंबे समय से भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने पिछला इंटरनेशनल मैच मार्च 2025 में खेला था। शमी को फिर से नजरअंदाज करने पर पूर्व भारतीय बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने अपनी बेबाक राय का इजहार किया है। उन्होंने बीसीसीआई द्वारा पारदर्शिता नहीं बरतने पर सवाल उठाया। कैफ ने कहा कि जिस तरह से स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का वर्कलोड मैनेज किया जाता है, उसी तरह शमी के साथ बरताव क्यों नहीं किया जा सकता।'अगर शमी की जगह कोई और होता तो...' क्रिकबज पर चर्चा के दौरान जब पूछा...