नई दिल्ली, मई 18 -- अफगानिस्तान के खिलाफ अगले महीने होने वाले एकमात्र टेस्ट और तीन वनडे मैचों की श्रृंखला के लिए मंगलवार को जब राष्ट्रीय चयनकर्ता भारतीय टीम का चयन करेंगे, तब कई अहम सवालों के जवाब मिलेंगे। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के कार्यभार प्रबंधन यानी वर्कलोड मैनेजमेंट (खिलाड़ियों को चोट से बचाने के लिए शारीरिक और मानसिक दबाव को नियंत्रित करने की प्रक्रिया) और रोहित शर्मा के साथ-साथ हार्दिक पांड्या की मैच फिटनेस पर विशेष चर्चा होगी। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का फाइनल 31 मई को अहमदाबाद में खेला जाना है, जबकि एक सप्ताह से भी कम समय के अंतराल पर 6 जून से मुल्लांपुर (न्यू चंडीगढ़) में अफगानिस्तान दौरे का एकमात्र टेस्ट मैच खेला जाएगा।IPL बाद अफगानिस्तान के खिलाफ 1 टेस्ट, 3 वनडे की सीरीज वनडे मैच धर्मशाला, लखनऊ और चेन्नई में क्रमशः 14,...