नई दिल्ली, मई 5 -- मुंबई इंडियंस (एमआई) के धाकड़ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का आईपीएल 2026 में अब तक जलवा देखने को नहीं मिला है। वह 10 मैचों में 222 गेंद डालने के बावजूद सिर्फ तीन विकेट ही ले पाए हैं। उन्हें शुरुआती पांच मैचों में तो विकेट ही नहीं मिला था। बुमराह सोमवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ भी जूझते हुए नजर आए। उन्होंने चार ओवर के स्पेल में 45 रन लुटाए मगर सफलता हाथ नहीं लगी। एलएसजी के 228/5 का स्कोर बनाने के बाद एमआई ने छह विकेट से जीत हासिल की। टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने बुमराह को लेकर एक कड़वा सच बोला है। उनका मानना है कि बुमराह का मानसिक थकान के कारण आईपीएल के मौजूदा सीजन में बंटाधार हो रहा।'बुमराह की मुश्किलें सिर्फ शारीरिक नहीं' शास्त्री ने जियो हॉटस्टार पर 'चैंपियंस वाली कमेंट्री' में कहा, ''बुमरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.