नई दिल्ली, अगस्त 12 -- खिलाड़ी अपनी-अपनी चोटों से उबरने के लिए बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में हैं। स्टार पेसर बुमराह और युवा बल्लेबाज सुदर्शन को फिटनेस क्लीयरेंस के आधार पर श्रीलंका सीरीज के लिए चुना गया था लेकिन दोनों बाहर हो गए। बुमराह के घुटने जबकि सुदर्शन के पैर के अंगूठे में चोट है। बुमराह और सुदर्शन के बाद ऑलराउंडर वॉशिगंटन सुंदर भी श्रीलंका दौरे से बाहर हो सकते हैं। भारत को 15 अगस्त से श्रीलंका में दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। पहला मैच गॉल में होगा और दूसरा 23 अगस्त से कोलंबो में खेला जाएगा।हैमस्ट्रिंग इंजरी से जूझ रहे सुंदर 26 वर्षीय सुंदर हैमस्ट्रिंग इंजरी से जूझ रहे हैं। उन्हें पिछले महीने इंग्लैंड वनडे सीरीज के दाएं पैर की मांसपेशी में चोट लगी थी। सुंदर श्रीलंका के खिलाफ पहले मैच लिए उपलब्ध नहीं थे। उनके दूसरे ट...