चाईबासा, मई 22 -- गुवा। पश्चिम सिंहभूम जिले के टोन्टो प्रखंड अंतर्गत नक्सल प्रभावित बुन्डु गांव में शुक्रवार को जेएसएलपीएस महिला समिति की ओर से नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व महिला समिति की अध्यक्ष सुखमती पुरती ने किया। अभियान के दौरान गांव के महिलाओं और पुरुषों को शराब एवं अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। समिति की महिलाओं ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि नशे से दूर रहकर ही परिवार और समाज को बेहतर दिशा दी जा सकती है। महिला समिति की सदस्यों ने कहा कि नशे की वजह से कई परिवार बिखर रहे हैं और युवा गलत रास्ते की ओर बढ़ रहे हैं। यह भी पढ़ें- गुवा में स्वच्छता अभियान के तहत डस्टबिन वितरण ऐसे में गांव-गांव जागरूकता अभियान चलाना समय की जरूरत है। अभियान में शामिल महिलाओं ने बुन्डु गांव को नशामुक्त ब...