मुंगेर, मार्च 11 -- टेटिया बंबर, एक संवाददाता। मंगलवार को टेटियाबंबर प्रखंड अंतर्गत नोनाजी पंचायत की झिटकिया टांड़ सहित दर्जनभर गांवों में समाज कल्याण विभाग की ओर से बुनियाद संजीवनी सेवा के तहत जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान मोबाइल थैरेपी वैन के माध्यम से ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। जागरूकता अभियान चला रहे सतबन कुमार ने बताया कि बुनियाद संजीवनी सेवा की गाड़ी से गांव-गांव पहुंचकर वृद्धजनों, विधवाओं और दिव्यांगजनों को उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि बुनियाद केन्द्रों पर फिजियोथैरेपी, आंख और कान की जांच, स्पीच थैरेपी, परामर्श सेवा तथा सामाजिक सुरक्षा पेंशन से संबंधित मार्गदर्शन दिया जाता है। इसके अलावा दिव्यांग प्रमाण पत्र, यूडीआईडी कार्ड, सहायक उपकरण जैसे ट्राईसाइकिल, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.