संतकबीरनगर, अप्रैल 1 -- लोहरौली, हिन्दुस्तान संवाद। सेमरियावां क्षेत्र में बुनियाद टैलेंट सर्च परीक्षा का दो केंद्रों पर आयोजन हुआ। इस परीक्षा में कुल 724 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। परीक्षा एएच एग्री इंटर कॉलेज दुधारा व अवध गर्ल्स इंटर कॉलेज कड़जा में आयोजित की गई। परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला।परीक्षा नियंत्रक कमरे आलम सिद्दीकी ने बताया कि कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थियों ने इसमें हिस्सा लिया। कक्षा 6 में 203, कक्षा 7 में 225, कक्षा 8 में 172, कक्षा 9 में 67 तथा कक्षा 10 में 77 छात्र-छात्राएं शामिल हुए। परीक्षा को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए दोनों केंद्रों पर पर्याप्त व्यवस्थाएं की गई थीं। उन्होंने बताया कि कक्षा 9 व 10 के छात्रों के लिए परीक्षा का स्वरूप नीट एवं आईआईटी (जेईई) पैटर्न पर आधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.