पूर्णिया, अप्रैल 7 -- बायसी, एक संवाददाता।अनुमंडल मुख्यालय स्थित बुनियाद केंद्र बायसी में समाज कल्याण विभागाधीन स्टेट सोसाइटी फॉर अल्ट्रा पुअर एंड सोशल वेलफेयर 'सक्षम' एवं स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत राज्य स्वास्थ्य समिति के संयुक्त तत्वावधान में 30 दिवसीय विशेष नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया है। यह शिविर छह अप्रैल से शुरू होकर एक माह तक चलेगा। केंद्र प्रबंधक राहुल कुमार ने बताया कि बिहार के सभी 101 बुनियाद केंद्रों पर यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें किसी भी उम्र के लाभार्थी नि:शुल्क आंखों की जांच करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत आंखों की स्क्रीनिंग के साथ जरूरतमंदों को चश्मा भी उपलब्ध कराया जाएगा। शिविर का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड की छाया प्रति एवं मोबाइल नंबर अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि यह अभियान खासकर उन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.