बक्सर, मार्च 7 -- ऑपथॉल्मोलोजिस्ट के रिक्त पदों पर नियोजन के लिए अधियाचना भेजने को किया निर्देशित बुनियाद केंद्र में लकवा या हड्डी टूटने पर फिजियोथेरोपी की निःशुल्क सुविधा प्रदान की जाती है बक्सर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर प्रखंड कार्यालय परिसर में स्थित बुनियाद केन्द्र का डीएम साहिला ने शनिवार को औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने बुनियाद केन्द्र में दी जा रही सुविधाओं को आमलोगों के बीच व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार कराने का निर्देश दिया। साथ ही मोबाईल थेरोपी वैन को महादलित टोलों व प्रखंडों आदि में भेज कर वृद्ध, महिला, पुरूष, दिव्यांग, विधवा व अन्य को आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराने को कहा। इस क्रम में वैन रवाना करने से पहले वहां के स्थानीय जनप्रतिनिधियों को इसकी सूचना पहले से देकर प्रचार-प्रसार कराने को कहा। निरीक्षण के क्रम मे...