बुनियाद केंद्र में बुजुर्गों को दी सुविधाओं की जानकारी
सीतामढ़ी, सितम्बर 27 -- सीतामढ़ी। बेलसंड बुनियाद केंद्र में अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन सम्मान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में दर्जनों वृद्धजन एवं दिव्यांगजन शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला से पहुंचे एडीएसएस लालकृष्ण राय, एडीडीई जया, डीटीएम गिरीश शरण और केंद्र प्रबंधक रजनीश सिन्हा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। एडीएसएस ने कहा कि सरकार ने वृद्धजन एवं दिव्यांगजनों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सभी अनुमंडलों में बुनियाद केंद्र खोले हैं। केंद्र पर कई सेवाएं निशुल्क उपलब्ध हैं।वृद्धजनों के शरीर के किसी अंग में दर्द होने पर फिजियोथेरेपी की सुविधा दी जाती है। वहीं आंखों की जांच कर जरूरत के अनुसार चश्मा उपलब्ध कराया जाता है। इसके अलावा सुगर जांच, जरूरतमंद वृद्धजनों को छड़ी और दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराने में सहायता की जाती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.