कटिहार, अप्रैल 7 -- बारसोई निज प्रतिनिधि सोमवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित बुनियाद केंद्र बारसोई में प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन प्रसाद,अनुमंडल निर्वाचन पदाधिकारी विवेक कुमार एवं प्रखंड कल्याण पदाधिकारी ने निशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा वितरण शिविर का उद्घाटन किया। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी ने कहा कि सरकार द्वारा नेत्र संबंधी मरीज को मुफ्त में जांच के उपरांत चश्मा दिया जाएगा। पहले तो 60 वर्ष के लोगों को ही मुफ्त में चश्मा दिया जाता था। लेकिन अब सभी उम्र के लोगों को जांच के उपरांत मुफ्त में चश्मा सरकार के द्वारा दिए जाएंगे। पांच मई तक शिविर का आयोजन होगा। सोमवार को कुल 90 लाभुकों का नेत्र विशेषज्ञों के द्वारा आंखों की जांच की गई उक्त शिविर का लाभ लेने हेतु लाभार्थी को अपने साथ आधार कार्ड की छाया प्रति एवं वैध मोबाइल नंबर साथ में लाना...