अररिया, मई 5 -- अररिया, संवाददाता राज्य के समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित अररिया और फारबिसगंज बुनियाद केंद्र में 11 मई 2026 तक नि:शुल्क नेत्र जांच और चश्मा वितरण का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में जिले के सभी इच्छुक लाभार्थियों को बिना किसी शुल्क के आंखों की जांच कराई जाएगी और आवश्यकता अनुसार मुफ्त में चश्मा भी उपलब्ध कराया जाएगा। योजना का लाभ लेने के लिए कोई आय और आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है। ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें। अररिया इकाई के जिला कार्यक्रम प्रबंधक नवीन कुमार के हवाले से बताया गया कि बुनियाद केंद्र सामाजिक सुरक्षा, सेवाओं और देखभाल का एक महत्वपूर्ण केंद्र है, जो विशेष रूप से वृद्धजनों, दिव्यांग जनों और विधवाओं के लिए संचालित किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- टनकुप्पा में पंचायत स्तर पर जीवन प्रमाणीकरण शिविर शुरू, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.