कटिहार, अप्रैल 18 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिला बुनियाद केंद्र, कटिहार सदर में दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग की सहायक निदेशक यशस्वी ने किया। इस दौरान जरूरतमंद दिव्यांगजनों के बीच कुल 27 विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरण वितरित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना तथा उनके दैनिक जीवन को अधिक सहज और सुगम बनाना बताया गया। सहायक उपकरण मिलने से लाभार्थियों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने सरकार की इस पहल की सराहना की। सहायक निदेशक ने कहा कि राज्य सरकार दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण के लिए लगातार योजनाएं चला रही है। समाज के प्रत्येक वर्ग को समान अवसर उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने उपस्थि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.