पटना, मार्च 12 -- बिहार के सभी 101 बुनियाद केंद्रों पर कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) की सेवा का शुभारंभ हो गया। सीएससी की सेवा के तहत समाज कल्याण विभाग से जुड़ी सभी सेवाएं नि:शुल्क उपलब्ध होंगी। इनमें मुख्यमांत्री वृद्धजन पेंशन योजना, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण, बैट्री चालित ट्राई साइकिल के लिए ऑनलाइन आवेदन सहित आठ योजनाओं के तहत ऑनलाइन आवेदन की सुविधा नि:शुल्क प्राप्त होगी। इसके अतिरिक्त आधार कार्ड से संबंधित कार्य और वसुधा केंद्र के रूप में दी जाने वाली सेवाएं निर्धारित शुल्क के तहत उपलब्ध होंगी। गुरुवार को समाज कल्याण विभाग की सचिव बंदना प्रेयषी ने विभागीय सभागार में एक कार्यक्रम में इस सेवा का शुभारंभ किया। इस दौरान सभी अनुमंडलीय मुख्यालयों में संचालित बुनियाद केंद्रों के पदाधिकारी एवं कर्मी भी ऑनलाइन ...