भदोही, अप्रैल 20 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। बुनियादी सुविधा की मांग लेकर सोमवार को जिला मुख्यालय पहुंचे आजाद अधिकार सेना के लोगों ने राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक एडीएम न्यायिक को सौंपा। मांग के समर्थन में पदाधिकारियों ने आवाज मुखर की। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष महेश मिश्र ने कहा कि स्वास्थ्य जगत में शासन से संचालित योजनाओं और सुविधाओं का लाभ लोगों को मिलना चाहिए। स्वास्थ्य सेवाओं पर मात्र 2.7 प्रतिशत ही व्यय किया जा रहा है। इस शिक्षा और स्वास्थ्य जगत में बुनियादी सुविधाओं का लाभ हर वर्ग को मिलना चाहिए। बुनियादी सुविधाओं पर कुल जीडीपी का मात्र 4.5 प्रतिशत भाग ही व्यय हो रहा है। विपरित अमेरिका, इग्लैंड एवं अन्य विकसित देशों में स्वास्थ्य सेवाओं में उनके राजकीय व्यय का करीब बीस से तीस फीसदी भाग शिक्षा और स्वास्थ्य पर व्यय हो रहा है। मांग के समर्थन ...