पूर्णिया, मार्च 3 -- जलालगढ़, एक संवाददाता।जलालगढ़ रेलवे स्टेशन आज भी कई बुनियादी जरूरतों से जूझ रहा है। राजस्व के मामले में बेहतर स्थिति के बावजूद यहां एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव नहीं होने से यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, पंजाब, हरियाणा, बेंगलुरु और जयपुर जैसे शहरों के लिए बड़ी संख्या में यात्री जलालगढ़ से सफर करते हैं। लेकिन लंबी दूरी की ट्रेनों का ठहराव नहीं होने के कारण उन्हें अररिया, पूर्णिया या कटिहार जाकर ट्रेन पकड़नी पड़ती है। इस संबंध में कई बार कटिहार मंडल रेलवे के डीआरएम को प्रतिवेदन सौंपा गया और स्थल जांच भी कराई गई, लेकिन अब तक कोई ठोस परिणाम नहीं निकला। स्टेशन के पश्चिमी छोर पर ट्रेनों की क्रॉसिंग के दौरान यात्रियों को चढ़ने-उतरने में दिक्कत होती है। यहां एक अतिरिक्त प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.