रिषिकेष, अप्रैल 3 -- विधायक बृजभूषण गैरोला ने कहा कि बुनियादी सुविधाओं को सुदृढ़ रखना भाजपा सरकार की पहली प्राथमिकता है। सड़क, पेयजल, बिजली और स्वच्छता जैसे मूलभूत कार्यों को मजबूत कर ही क्षेत्र का समग्र विकास संभव है। शुक्रवार को डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के नगर पालिका परिषद अंतर्गत वार्ड नंबर 2 आर्य नगर में कार्यक्रम हुआ, जिसमें स्थानीय विधायक बृजभूषण गैरोला ने 13.50 लाख की लागत से कार्यदायी संस्था एमडीडीए द्वारा निर्मित इंटरलॉकिंग टाइल्स सड़क का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि डोईवाला विधानसभा क्षेत्र में प्रत्येक वार्ड में संतुलित विकास के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य कराए जा रहे हैं। पालिकाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि नगर क्षेत्र में आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। नगर पालिका और राज्य सरकार क...