मधुबनी, मार्च 10 -- मधुबनी। जिला पार्षद ललिता देवी ने अस्पतालों में चिकित्सक,एम्बुलेंस और भवन निर्माण की आवाज उठाई है। सोमवार को हुई बैठक में इन्होंने कुल 41 प्रस्ताव रखकर विभिन्न विभागों से लंबित योजनाओं को जल्द पूरा कराने की मांग की। स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े प्रस्ताव में उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लदनियां और अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र मिर्जापुर में चौबीसों घंटे आपात सेवा सुनिश्चित करने की बात कही। मिर्जापुर स्वास्थ्य केंद्र में लंबे समय से डाक्टर की कमी रहने का मुद्दा भी उठाया गया। साथ ही मिर्जापुर में अधूरे अस्पताल भवन को शीघ्र पूरा करने और एम्बुलेंस की व्यवस्था बहाल करने की मांग की गई। कई स्वास्थ्य केंद्रों में पेयजल और शौचालय की सुविधा उपलब्ध कराने की भी बात कही गई। शिक्षा के क्षेत्र में कई विद्यालयों की चहारदीवारी बनाने, स्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.