संतकबीरनगर, जनवरी 4 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम।संतकबीरनगर जिले में नाथनगर ब्लाक का मुड़ियारी गांव विकास योजनाओं से वंचित है। सम्पर्क मार्ग पर लगाई गई इंटरलॉकिंग और सीसी सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। गांव के कुछ मार्ग अधूरे पड़े हैं। महिलाओं के लिए बना प्रसव केंद्र जिसका नाम बदलकर आयुष्मान आरोग्य उपकेंद्र हो गया है। लेकिन किसी तरह की सुविधा का लाभ लोगों को यहां नहीं मिल पा रहा है। बुनियादी सुविधाएं मानो गांव के लिए अभिशाप बन गई हैं। शासन से लेकर ब्लाक स्तर के अधिकारी चाहे जितना भी दावा कर ले। लेकिन इसकी जमीनी हकीकत गांव पहुंचने के बाद स्पष्ट होती है। मुड़ियारी गांव की सड़कें चलने लायक नहीं है। इन पर चलना मुश्किल भरा काम है। पानी निकासी के लिए यहां नाली नहीं बनी है। इसके चलते सड़कों पर गंदा पानी फैला रहता है। इस गांव में मुंडेश्वर नाथ धाम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.