मऊ, मार्च 29 -- मऊ, संवाददाता। बड़रॉव ब्लॉक के भिखारीपुर ग्राम पंचायत की हालत सरकार के विकास के दावों की सच्चाई बयां कर रही है। सरकारी कागज़ों में यह गांव भले ही विकास की राह पर अग्रसर बताया जा रहा हो लेकिन हकीकत यह है कि यहां के निवासी बुनियादी सुविधाओं के लिए भी तरस रहे हैं। गांव की अधिकांश सड़कें बदहाल है। बारिश में जलभराव और कीचड़ फैला होने से सड़कों से अवागमन करने में ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वहीं जलनिकासी के लिए बनी नालीयां जाम होने से घरों से निकलने वाला गंदा पानी सड़कों पर जमा हो रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई नही हो रही है। बड़रॉव ब्लॉक भिखारीपुर ग्राम पंचायत ऐसा गांव है जहां जन सुविधाएं दम तोड़ रही हैं। गांव में अधिकांश सड़कें बदहाल पड़ी हुई है। कुछ स्थानों पर तो नालियां बनी ही नही है। ऐसे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.