पलामू, मार्च 3 -- पांकी प्रखंड के डांडरकला पंचायत के ग्रामीण पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, गंदा पानी निकासी जैसे बुनियादी समस्याओं से जूझ रहे हैं। पंचायत के ग्रामीणों ने हिन्दुस्तान अखबार के बोले पलामू अभियान के दौरान पंचायत के समस्याओं को खुलकर साझा किया। इस दौरान ग्रामीणों ने पंचायत में स्वास्थ्य सेवा,शिक्षा, पेयजल, सिंचाई जैसे मूलभूत सुविधाओं की कमी को बताया। पांकी। पलामू जिला के पांकी प्रखंड अंतर्गत डंडारकला पंचायत में मेदिनीनगर-पांकी मुख्य मार्ग में स्थित है। पंचायत की आबादी करीब 7 हजार से अधिक है। पंचायत में पांच राजस्व ग्राम बसडीहा, सुरजवन , डंडार कला, डंडार खुर्द, बाड़ी पकरीया है। राजकीय राजमार्ग के उतर दक्षिण दोनों किनारों पर स्थित होने के बाद भी पंचायत में बुनियादी सुविधाओं की कमी है। बोले पलामू अभियान के दौरान ग्रामीणों ने बत...