जहानाबाद, फरवरी 18 -- आदर्श संस्कृत महाविद्यालय में अभिभावक सम्मेलन संपन्न हुलासगंज, निज संवाददाता। श्रीस्वामी परांकुशाचार्य आदर्श संस्कृत महाविद्यालय बुधवार को अभिभावक सम्मेलन संपन्न हुआ जिसमें बेहतर ढंग से छात्रों के पठन-पाठन पर मंथन किया गया। बुनियादी सुविधाओं की कमी पर विशेष तौर से चर्चा की गई। में बुनियादी शैक्षणिक सुविधाओं और विषय शिक्षकों की कमी को लेकर गंभीर सवाल पर भी विमर्श किया गया। छात्रों और अभिभावकों की ओर से मिली शिकायतों के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2025झ्र26 में प्राक शास्त्री (प्लस टू) और शास्त्री (स्नातक) स्तर पर लगभग 40झ्र40 छात्रों का नामांकन हुआ, लेकिन कई विषयों में नियमित पढ़ाई नहीं कराई गई। जानकारी के मुताबिक यह महाविद्यालय केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, दिल्ली की आदर्श योजना के अंतर्गत संचालित है। विश्वविद्यालय द्वारा ...