देवघर, मार्च 14 -- सारठ। प्रखंड क्षेत्र के 2575 नवसाक्षरों का रविवार को 269 परीक्षा केंद्रों में बुनियादी साक्षरता व संख्यात्मक जांच परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इस बबात बीपीओ उदय नारायण ने बताया कि उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत क्षेत्र के सभी नवसाक्षरों को साक्षरता प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुनियादी साक्षरता व संख्यात्मक जांच परीक्षा ली जा रही है। इसको लेकर शनिवार को सभी केंद्राधीक्षकों को क्षेत्र के नवसाक्षरों की संख्या के अनुसार प्रश्न-पत्र आदि उपलब्ध करा दिया गया है। वहीं रविवार को क्षेत्र के 269 विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों द्वारा विद्यालय के पोषक क्षेत्र में आने वाले नवसाक्षरों की जांच परीक्षा ली जाएगी। इसके तहत पूर्व में साक्षर हो चुके वैसे वयस्क जिसके पास साक्षरता संबंधित कोई प्रमाण-पत्र उपलब्ध नहीं है व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.