बुनियादी शिक्षा की गुणवत्ता को निपुण संकल्प कार्यशाला आयोजित
देवरिया, अगस्त 1 -- देवरिया, निज संवाददाता। बुनियादी शिक्षा की गुणवत्ता को सुदृढ़ करने तथा निपुण भारत मिशन के निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध प्राप्ति हेतु शुक्रवार को कसया रोड स्थित एक रिसॉर्ट में निपुण संकल्प कार्यशाला का आयोजन किया गया। शुभारंभ जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी, मुख्य विकास अधिकारी राजेश सिंह एवं सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक) मंडल संगीता सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर किया। कार्यशाला में देवरिया व कुशीनगर जनपद के एकेडमिक रिसोर्स पर्सन, स्टेट रिसोर्स ग्रुप, खंड शिक्षा अधिकारी की सहभागिता रही। इस दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राम जियावन मौर्य ने कहा कि कक्षा में बदलाव, कैच-अप शिक्षण एवं पठन संस्कृति ही निपुण भारत मिशन की असली आधारशिला हैं। विद्यालय केवल पढ़ाने का स्थान नहीं, बल्कि बच्चों के समग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.