जमशेदपुर, फरवरी 1 -- जमशेदपुर। सरकार का आम बजट देश के समग्र विकास, बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और आर्थिक गति को तेज़ करने की दिशा में एक सकारात्मक एवं दूरदर्शी कदम है। पूंजीगत व्यय, रेल, सड़क, उद्योग और निवेश पर विशेष ज़ोर देकर सरकार ने भविष्य की मज़बूत नींव रखने का काम किया है। जनता दल यूनाइटेड जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष अजय कुमार ने यह बातें कहीं। उन्होंने कहा कि बजट में आर्थिक स्थिरता के साथ-साथ विकास को संतुलित रूप से आगे बढ़ाने की मंशा स्पष्ट दिखाई देती है। इससे रोजगार सृजन, औद्योगिक विकास और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को मजबूती मिलेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.