नई दिल्ली, अक्टूबर 23 -- देश भर में राष्ट्रीय राजमार्गों, एक्सप्रेस-वे और घुमावदार इंटरचेंज लूप्स की मजबूती और यात्रियों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए केंद्र सरकार ने कंपनियों पर शिकंजा कस दिया है। सरकार ने निर्माण लागत कम करने के चक्कर में ठेकेदारों द्वारा की जा रही अनियंत्रित मिट्टी कटाई पर अंकुश लगाते हुए अपने अधिग्रहीत क्षेत्रों के भीतर से मिट्टी खोदने पर प्रतिबंध लगा दिया है। क्योंकि कंपनियों द्वारा बेहताशा मिट्टी खुदाई के कारण हाईवे की नींव कमजोर हो रही थी, जिससे 150 से अधिक प्रमुख फ्लाईओवर, ढलानें और रैंप धंसने के कगार पर पहुंच गए थे। एनएचएआई ने इस बाबत 22 अक्तूबर को दिशा निर्देश जारी कर दिए हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में हाईवे निर्माण और उसके चौड़ीकरण के दौरान ठेकेदार मिट्टी ढोने के परिवहन खर्च और मिट्टी खरीद...