बुनियादी जरूरतों के लिए संघर्ष कर रहे अति पिछड़ा : अखिलेंद्र प्रताप
गाजीपुर, जून 1 -- गाजीपुर, संवाददाता। अवामी पिछड़ा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जिलाली राईनी की अध्यक्षता में मुहम्मदाबाद स्थित कार्यालय पर बैठक आयोजित हुई। इसमें अति पिछड़ा और गरीब, नौजवान को हक दिलाने के लिए खाका तैयार किया गया। राष्ट्रीय संयोजक व आल इंडिया पीपुल्स फ्रंट के संस्थापक सदस्य अखिलेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि अति पिछड़े जो हिन्दू और मुसलमान दोनों धर्मो में बहुतायत जनसंख्या में है। वह सभी जीवन की बुनियादी जरूरतों के लिए भी संघर्ष कर रहे है। शिक्षा एव रोजगार के कार्यक्रमों में उनकी भागीदारी नहीं के बराबर है। इसलिए यह आवश्यक है कि केंद्र सरकार अति पिछड़ो की स्थिति एव उसके सुधार के लिये जस्टिस रोहिणी कमीशन की रिपोर्ट को संसद के पटल पर रखे, सार्वजनिक करे तथा उसमें दिए गए सुझावों पर अमल करे। उन्होंने कहा कि रोजगार, शिक्षा-स्वास्थ्य,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.