बिहारशरीफ, अप्रैल 9 -- बुनियादी केंद्र पर आंखों की हुई जांच सखी वार्ता में महिलाओं को दी गयी योजनाओं की जानकारी फोटो : सखी केके 07 : बुनियादी केंद्र पर गुरुवार को सखी वार्ता में शामिल महिलाएं। बिहारशरीफ, निज संवाददाता। बुनियादी केंद्र पर गुरुवार को दर्जनों महिलाओं की आंखों की जांच की गयी। इसके बाद उन्हें जल्द ही चश्मा दिया जाएगा। लैंगिक विशेषज्ञ पूजा कुमारी ने बताया कि सखी वार्ता और जागरूकता कार्यक्रम के तहत महिलाओं को योजनाओं की जानकारी दी गयी। उन्होंने बताया कि 30 अप्रैल तक बुनियादी केंद्र पर शिविर लगाकर लोगों की स्वास्थ्य जांच की जा रही है। इसके लिए वे महिला एवं बाल विकास निगम से संपर्क कर सकते हैं। मौके पर बुनियाद केंद्र की डीपीएम रत्ना अग्रवाल, फिजियोथेरेपिस्ट कुमार रमाकांत प्रकाश, केस मैनेजर पंकज कुमार, काउंसलर आराधना कुमारी, जीविका...