वाराणसी, अप्रैल 12 -- वाराणसी। बुनकर समाज के विभिन्न संगठनों की रविवार को दुलहीपुर में बैठक हुई। इसमें हथकरघा विभाग की ओर से प्रस्तावित अटल बिहारी फ्लैट रेट बुनकर योजना के संशोधित प्रस्ताव पर चर्चा हुई। बैठक में बताया गया कि 9 अप्रैल को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया था। इसका अध्ययन करने पर जानकारी हुई कि योजना में कुछ कमियां हैं। इस संबंध में जल्द ही प्रदेश सरकार एवं प्रमुख सचिव से मुलाकात कर त्रुटियों में सुधार की मांग की जाएगी, ताकि योजना का लाभ वास्तविक रूप से बुनकर समाज तक पहुंच सके। बैठक में बुनकर प्रकोष्ठ के अध्यक्ष शैलेश सिंह, हिंदू बुनकर कल्याण समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल, महामंत्री अनिल मुंद्रा, वाराणसी बुनकर संघ के अध्यक्ष राकेश कांत राय, उत्तर प्रदेश बुनकर सभा के प्रतिनिधि अकील अंसारी, इदरीस अंसारी, अकरम अंस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.