वाराणसी, फरवरी 20 -- वाराणसी। बनारस के बुनकर दंपति को संत कबीर राज्य हथकरघा पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। गुरुवार को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में एमएसएमई मंत्री राकेश सचान ने अजगरा के कमना गांव निवासी दंपति दूधनाथ प्रसाद और सविता प्रसाद को पुरस्कृत किया। सविता प्रसाद को कपड़े पर महाकुंभ उकेरने की कला के लिए यह सम्मान मिला है। दूधनाथ प्रसाद को रंगकाट साड़ी के लिए सम्मानित किया गया। राज्य पुरस्कार के तहत दोनों बुनकरों को एक-एक लाख का चेक, प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। मालूम हो कि बुधवार को भी इन्हीं बुनकर दंपति को मंडलस्तरीय पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.