बुनकर एकता समिति ने कैबिनेट मंत्री के सामने रखीं बिजली की समस्याएं
इटावा औरैया, जुलाई 29 -- इटावा। कैबिनेट मंत्री राकेश सचान की अध्यक्षता में खादी भवन लखनऊ में बुनकरों के बिजली की समस्याओं को लेकर बैठक हुई जिसमें कैबिनेट मंत्री रविंद्र जयसवाल व राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी मौजूद रहे। बैठक में बुनकर एकता समिति इटावा के प्रतिनिधि मंडल ने अध्यक्ष इदरीस अंसारी के नेतृत्व में भाग लिया। इदरीस अंसारी ने कैबिनेट मंत्री के समक्ष इटावा एवं प्रदेश के बुनकरों के लिए 400 रूपए प्रति किलो वाट से घटाकर 200 रुपए प्रति किलो वाट करने की मांग की। प्रदेश प्रवक्ता एवं सलाहकार मोहम्मद क़ासिम अंसारी ने कहा कि पावरलूम के साथ सहयोगी उपकरणों जैसे कोन मशीन, वावन मशीन, चीर मशीन, प्रेस मशीन इत्यादि के भी पृथक-पृथक रजिस्ट्रेशन कर बिजली कनेक्शन दिए जाए जिसके लिए कैबिनेट मंत्री ने सहायक आयुक्त हथकरघा एवं वस्त्र उद्योग इटावा सुनील कुमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.