बुनकरों से डीएम ने किया संवाद, ली जानकारी
भदोही, अप्रैल 2 -- भदोही, संवाददाता। जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने शहर से सटे पिपरिस कालीन बुनाई केंद्र का बुधवार को निरीक्षण किया। इस दौरान बुनकरों से वार्ता करके उनसे सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी ली और उसका लाभ उठाने का आह्वान किया। जिलाधिकारी ने बुनकरों से पूछा कि उन्हें कार्य के दौरान किसी प्रकार की दिक्कत या परेशानी तो नहीं हो रही हैं। एक कालीन को तैयार करने में कितना समय लगता है। बुनकरों द्वारा बताया गया कि साइज के अनुसार कालीन बनाने में समय लगता है और वर्तमान में कोई विशेष कठिनाई नहीं है। जिलाधिकारी ने संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि भदोही की कालीन उद्योग की पहचान विश्व स्तर पर है, ऐसे में गुणवत्ता एवं समयबद्धता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि बुनकरों को आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.