नई दिल्ली, अप्रैल 14 -- तमिलनाडु में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक वादों की झड़ियां लगी हुई हैं। तमिलागा वेट्री कझगम (TVK) के प्रमुख व एक्टर विजय ने मंगलवार को अपनी पार्टी की एजेंडे पर विस्तार से जानकारी दी। पेराम्बुर व तिरुचिरापल्ली पूर्व विधानसभा क्षेत्रों से उम्मीदवार ने कहा कि बुनकर परिवारों को सीधे उनके बैंक खातों में 30,000 रुपये दिए जाएंगे। सभी बुनकरों को 10 लाख रुपये का बीमा कवर भी मुहैया कराया जाएगा। विजय ने किसानों के कल्याण के लिए भी बड़े वादे किए। उन्होंने कहा कि खेती के लिए लिए गए कर्ज को माफ किया जाएगा। किसानों को 100 प्रतिशत फसल बीमा उपलब्ध कराया जाएगा। यह भी पढ़ें- आशा भोसले की अंतिम विदाई वाली देवड़ा की पोस्ट पर भड़की कांग्रेस, खूब सुनाया TVK चीफ ने वादा किया कि पुरानी पेंशन योजना (OPS) को लागू किया जाएगा। उन्होंन...