आजमगढ़, मार्च 28 -- आजमगढ़, संवाददाता। नगर के डीएवी महावद्यालय में शुक्रवार को अपर जिला जज अजय कुमार शाही ने दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्धाटन किया। उन्होंने जीएसटी सुधारों को और लचीला बनाने पर जोर देते हुए कहा कि बुनकर समुदाय और कामगार वर्ग के उत्थान के लिए समाज के सभी वर्गों को आगे आना चाहिए। सहयोग ही समाज का आधार है। विशिष्ट अतिथि जिला कार्यक्रम अधिकारी हेमंत सिंह ने कहा कि ऐसे गंभीर विषय पर सेमिनार का आयोजन समाज के इस हिस्से के उद्धार और उत्थान के लिए अति आवश्यक है। अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य प्रो. प्रेमचंद्र यादव ने संगोष्ठी के विषय को समकालीन आर्थिक परिदृश्य की आवश्यकता बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.