बदायूं, फरवरी 12 -- उझानी। बाजार में खरीदारी करने आई महिला का जेबकतरे ने पर्स काटकर 1500 रूपए चोरी कर लिए। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। महिला का कहना है कि बाजार में न सुरक्षा के इंतजाम हैं और न ही सीसीटीवी कैमरे, जिससे चोर उचक्के बेखौफ सक्रिय हैं। मामला उझानी कोतवाली क्षेत्र के नगर में बुध बाजार का है। मोहल्ला भदवारगंज के रहने वाले रिंकू सागर की पत्नी सोनी बुधवार दोपहर खरीदारी करने बाजार पहुंचीं। वहां रेडीमेड कपड़ों की अस्थाई दुकान पर कपड़े देख रही थीं। इसी दौरान भीड़ का फायदा उठाकर किसी अज्ञात उचक्के ने उनके पर्स को ब्लेड से काट दिया। महिला को घटना की भनक तक नहीं लगी और आरोपी मौके से निकल गया। काफी देर तक सोनी खरीदारी में व्यस्त रहीं। बाजार में भीड़ अधिक होने के कारण आसपास मौजूद लोगों को भी घटना की जानकारी नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.