बुध बाजार: अवैध पार्किंग में खड़े पांच वाहनों का चालान
मुरादाबाद, मई 11 -- मुरादाबाद। अतिक्रमण एक बड़ी समस्या बन गया है। हालत यह है कि नगर निगम और ट्रैफिक पुलिस अभियान चलाता है। कुछ देर बाद हालात वैसे ही हो जाते हैं। अतिक्रमणकारियों बेखौफ है। सोमवार को नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल के निर्देश पर शहर के अलग-अलग स्थान पर अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की गई। शुरुआत बुध बाजार से हुई। यहां पर डिवाइडर किनारे नो पार्किंग में खड़े 5 वाहनों का चालान किया गया। इसके बाद दिल्ली रोड, रामपुर रोड पर भी अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल ने बताया कि अतिक्रमण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- संक्षेप: आशियाना कॉलोनी में निगम ने हटवाया अतिक्रमण यह भी पढ़ें- अतिक्रमण के खिलाफ चलाया गया अभियान, कांटे चालान
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.