नई दिल्ली, मई 4 -- ज्योतिष में बुध को राजकुमार ग्रह बोला जाता है। ये दिमाग और बोलचाल से जुड़ा ग्रह है। इंसान कैसे सोचता है, कैसे समझता है, कैसे अपनी बात रखता है- ये सब बुध से ही देखा जाता है। जिसकी कुंडली में बुध ठीक होता है, वो बंदा जल्दी चीज़ पकड़ लेता है, बात साफ करता है और बेकार की उलझन में नहीं पड़ता। लेकिन जब बुध साथ नहीं देता, तब दिक्कत दिखती है। बात समझने में देर लगती है, कन्फ्यूजन बना रहता है, फैसले उल्टे पड़ जाते हैं और कई बार सामने वाला क्या बोल रहा है या खुद क्या बोलना है, वही क्लियर नहीं रहता। ऐसे में छोटी-छोटी बातें भी बड़ी लगने लगती हैं। अगर आपको लग रहा है कि चीजें बार-बार गड़बड़ा रही हैं, तो किसी अच्छे ज्योतिषी से अपनी कुंडली दिखा लेना गलत नहीं है। हर किसी का मामला अलग होता है, इसलिए सीधी सलाह ज्यादा काम आती है। बुध का गोच...