नई दिल्ली, अप्रैल 28 -- Budh Rashifal Mercury Transit, बुध का मेष गोचर : बुध ग्रह का गोचर ज्योतिष दृष्टि में खास महत्व रखता है। बुध ग्रहों के राजकुमार हैं, जिनकी चाल शुभ और अशुभ परिणाम लेकर आ सकती है। गुरु की मीन राशि में बुध गोचर कर रहे हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, 30 अप्रैल 2026 के दिन सुबह में 06 बजकर 55 मिनट बुध का गोचर मेष राशि में होगा। मेष राशि के स्वामी ग्रह मंगल माने जाते हैं। मंगल की राशि में बुध 14 मई तक विराजमान रहने वाले हैं। मेष राशि में सूर्य पहले से ही बैठे हुए हैं। बुध के गोचर करते ही मंगल की राशि मेष में सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य राजयोग बनेगा। बुध का गोचर शुभ होने पर करियर और जॉब में नए मौके और प्रमोशन के योग बनते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं मेष राशि में बुध के गोचर होने से कुछ राशियों को जबरदस्त लाभ हो सकता है। आ...