गिरडीह, अप्रैल 14 -- ताराटांड़। ताराटांड़ थाना मे सोमवार को नये थाना प्रभारी के रूप बुध्देश्वर उरांव ने योगदान दिया। इस दौरान थाना प्रभारी बुध्देश्वर उरांव ने बताया कि ताराटांड़ थाने मे पहली प्राथमिकता रहेगी अपराध नियंत्रण करना। उन्होंने आम लोगो से शांतिपूर्ण वातावरण व समन्वय बनाकर कार्य करने मे सहयोग की अपील की। मौके पर ताराटांड़ पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि राजकुमार तुरी, समाजसेवी बिनोद राम, अनिल राम, राकेश कुमार अग्रवाल समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- बुध्देश्वर उरांव बने ताराटांड़ थाना प्रभारी दिया योगदान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...