बिहारशरीफ, मार्च 9 -- बुधौली बाजार में मारपीट, पीड़ित ने थाने में दी शिकायत शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। नगर क्षेत्र के बुधौली बाजार में मारपीट की घटना सामने आई है। मामले में पीड़ित ने सदर थाने में शिकायत दर्ज करायी है। जानकारी के अनुसार बुधौली बाजार निवासी रामस्वरूप साहनी रविवार की संध्या काम करके घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में घात लगाकर बैठे उनके दो भाइयों ने उन्हें रोक लिया और मारपीट की। घायल रामस्वरूप साहनी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित ने आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...