रांची, सितम्बर 5 -- चान्हो, प्रतिनिधि। शहीद वीर बुधु भगत की अश्वारोही प्रतिमा के पुनर्स्थापना को लेकर शहीद वीर बुधु भगत स्मारक समिति, सिलागाईं की विशेष बैठक सोमवार, 7 सितंबर को होगी। बैठक में प्रतिमा के पुनर्स्थापना को लेकर विचार-विमर्श किया जाएगा। समिति के पदाधिकारी और सदस्य अपने सुझाव व विचार रखेंगे। समिति के महासचिव गोपाल भगत ने बताया कि बैठक पूर्वाह्न 11 बजे झखरा कुंबा, सिलागाईं में होगी। उन्होंने समिति के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों से निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने की अपील की है। बैठक में प्रतिमा के पुनर्स्थापना से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा कर आगे की रूपरेखा तय की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...