गिरडीह, फरवरी 28 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के बुधुडीह पंचायत के विभिन्न गांवों में केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना हर घर नल - जल योजना दम तोड़ रही है। पंचायत के विभिन्न गांवों में लगभग 65 जगह बोरिंग करके टंकी लगाई गई थी जिससे ग्रामीणों में आस जगी कि उन्हें अब पानी के लिए दर - दर भटकना नहीं होगा। परंतु ग्रामीणों के सपनों में पानी फिर गया और पूरे पंचायत में लगभग 60 प्वाइंट में कभी भी जलापूर्ति शुरू नहीं हुई। ग्रामीण पीएचइडी विभाग के जेई एसडीओ को शिकायत कर चुके हैं फिर भी ग्रामीणों की समस्यायों का सामाधान नहीं हो पाया। बता दें कि बुधुडीह पंचायत के 5 राजस्व गांव क्रमशः बुधुडीह, पुतरिया, सुजना, जोरासीमर और पहरमा गांव की लगभग 8000 ग्रामीणों को पानी की समस्या के निराकरण के लिए लगभग 4 करोड़ की लागत से नल - जल योजना की स्वीकृति मिली...