रांची, अप्रैल 30 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल में 28 अप्रैल को बुधिया ग्रुप द्वारा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। इसमें एमबीए, अंग्रेजी और वाणिज्य विभाग के 15 विद्यार्थियों ने भाग लिया। समूह चर्चा व व्यक्तिगत साक्षात्कार से 4 विद्यार्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया, जिन्हें कंपनी जल्द ही औपचारिक नियुक्ति पत्र जारी करेगी। चयनित उम्मीदवारों को Rs.2 से 3 लाख वार्षिक पैकेज के साथ ईपीएफ, ईएसआईसी और अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। कुलपति प्रो. सरोज शर्मा ने शुभकामनाएं दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...