बुधादित्य योग में 24 को होगी बटुक भैरव जयंती
अलीगढ़, जून 19 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। इस वर्ष बटुक भैरव जयंती 24 जून बुधवार को मनाई जाएगी। आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान शिव के रौद्र अवतार बटुक भैरव का प्राकट्य दिवस मनाया जाता है। इनको तंत्र-मंत्र के अधिष्ठाता और काल के नियंत्रक माना जाता है।ज्योतिषाचार्य पं. हृदय रंजन शर्मा के मुताबिक बटुक भैरव की उपासना से शत्रु बाधा, तंत्र बाधा, भय, रोग और आकस्मिक संकटों से मुक्ति मिलती है। विशेषकर बच्चों की रक्षा, ग्रह दोष निवारण और कोर्ट-कचहरी के मामलों में बटुक भैरव की पूजा अचूक मानी गई है। निशिता काल पूजा: 24 जून की देर रात्रि 12:05 से 12:45 बजे तक श्रेष्ठ, दिन में पूजा: प्रातः 6:00 से 9:00 बजे तक रहेगी। बटुक भैरव की पूजा रात्रि में करना अधिक फलदायी होता है क्योंकि इन्हें रात्रि के राजा कहा जाता है। इन्हें उड़द के बड़े, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.